फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 11 साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना 25 हजार का इनामी पशु तस्कर दबोचा गया

विज्ञापन
रायपुर थाने में गिरफ्तार 25 हज़ार का इनामी पशु तस्कर निजामुद्दीन।
विज्ञापन
वैनी (सोनभद्र)। पशु एवं शराब तस्करी के मामले में 11 साल से बिहार और यूपी दोनों राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना इनामी पशु तस्कर निजामुद्दीन सोमवार को बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले वर्ष रायपुर थानाक्षेत्र में पिकअप पर लादकर ले जाए जा रहे मवेशियों की बरामदगी के दौरान उसका नाम सामने आया था। पुलिस जांच में पता चला था कि गिरोह में उसकी भूमिका गैंग लीडर की है और उसने अपने नाम से चंदौली में पिकअप का पंजीयन करा रखा है। उसी से मिर्जापुर-सोनभद्र-चंदौली सीमा एरिया से होते हुए बिहार के लिए पशु तस्करी कराता है। मिली जानकारी के आधार पर 29 अगस्त को उसके और उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा निवासी इबरार उर्फ झोटा के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज किया गया था। शराब-गांजा की तस्करी में आए दिन उसका नाम सामने आने की स्थिति को देखते हुए एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दिए गए निर्देश और मिली जानकारी के क्रम में रायपुर और रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर बिहार के भभुआ भेजी गई। वहां पहुंचकर टीम ने भगवानपुर थानाक्षेत्र के टोड़ी गांव से निजामुद्दीन अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। रायपुर थाना प्रभारी विजय चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2014 में करमा थाने में, 2021 में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में, 2020 में रायपुर थाने में पशु तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है। उसकी गतिविधियों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने वर्ष 2021 में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया था। पुलिस की लगातार दबिश, न्यायालय के नोटिस के बाद भी हाजिर न होने पर उसे भगोड़ा घोषित करते हुए पिछले वर्ष रायपुर थाने में उसके खिलाफ इसकी प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। पिछले साल रायपुर थाने में उसके खिलाफ पशु तस्करी का केस भी दर्ज किया गया। वर्ष 2022 में भभुआ के भगवानपुर थाने में उसके खिलाफ शराब शराब तस्करी के दो और मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया था। बताते चलें कि पशु तस्करी में जो वाहन पकड़ा गया था, वह दर्ज तो निजामुद्दीन के नाम था लेकिन चंदौली के जिस पते पर वाहन का पंजीयन किया गया था, उसमें चंदौली के वाजिदपुर निवासी होसिल तिवारी के पते का हवाला दिया गया था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें