विण्ढमगंज में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक में शामिल राजा बरियार शाह आदिवासी सम
विंढमगंज। आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को राजा बरियार शाह आदिवासी समिति केवाल के तत्वावधान में एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। समिति पदाधिकारियों ने आदिवासी समाज की संस्कृति और पहचान के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने अधिक लोगों की सहभागिता करने पर बल दिया। वक्ताओं ने नई पीढ़ी को संस्कृति और संघर्षों से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और समाज के लोग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ओइके, उपाध्यक्ष जय प्रकाश आयाम, सचिव एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष सोमारू मरकाम, संरक्षक राजेश रावत सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे।