फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कस्तूरबा विद्यालय में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, तहसील के आवासीस परिसर में लगेंगे कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। डीएम चर्चित गौड़ ने शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा के साथ दुद्धी क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण की शुरुआत तहसील परिसर स्थित आवासीय परिसर से हुई। डीएम ने एसडीएम को बाउंड्री वॉल निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर भेजने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर में प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी को सितंबर तक निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। प्रतिदिन फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची और परिसर में बैडमिंटन कोर्ट विकसित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण कर शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर हैंडओवर कराने को कहा। छात्रावास में साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताते हुए छात्रों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। भाऊराव देवरस महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम, एसपी ने मुंसिफ कोर्ट परिसर का भी भ्रमण किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के जर्जर भवन व पुराने कुआं को नए स्वरूप देने की बात कही। दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने हनुमानजी का मंदिर बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें