फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर किया रक्तदान

Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। गौतम बुद्ध शिक्षण समिति द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसायटी के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय के सहयोग से खैराही में आयोजित रक्तदान शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन करमा थानाध्यक्ष ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों को रक्तदान के महत्व को समझाया। बताया कि रक्तदान से कमजोरी नहीं आती है। तीन माह में शरीर की रक्तकोशिकाएं नष्ट हो जाती है। ऐसे में सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचायी जा सकती है। इस दौरान सुबह नौ बजे से दो बजे तक आठ लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर गिरजा सिंह, जितेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें