फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासन पावर की गिनाईं उपलब्धियां

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
बैढ़न। सासन पावर द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन में औद्योगीकरण मैत्रीपूर्ण पर्यावरण व संप्रेषणीय विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सासन पावर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक माथुर ने कहा कि विकास के साथ-साथ संस्थान ने क्षेत्र के हितों का भी ख्याल रखा। आमजन के सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए योजनाएं बनाई गई और क्रियान्वित की गईं। उन्होंने कहा आगे भी जनहितकारी योजनाएं लागू रहेंगी। प्रोजेक्ट के बाबत बोले सासन परियोजना की क्षमता चार हजार मेगावाट से बढ़ाकर छह हजार कर दी गई है। इस परियोजना के बिजली से सात राज्यों की 30 करोड़ जनता को लाभ मिलेगा। बेहद कम दर पर उत्पादित बिजली सस्ते दर पर मुहैया कराई जाएगी। मुख्य अतिथि वनमंडल अधिकारी एसके सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी एसपी झा ने भी विचार व्यक्त किए। सासन पावर के जनसंपर्क अधिकारी अजीत चतुर्वेदी, हिंडालको के जनसंपर्क अधिकारी रितेश साहू आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें