फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटे से घरसड़ी और जमशिला की दूरी हुई कम

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
बीना (संवाददाता)। जमशिला में क्षेत्रपंचायत द्वारा मनरेगा के तहत बने रहे 120 मीटर लंबे रपटा का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख संजय यादव के प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश यादव ने किया। इस रपटे के साथ ही घरसड़ी तथा डा. अंबेडकर आदर्श शिक्षण संस्थान और ग्राम जमशिला तथा बीना कालोनी के बीच की दूरी में कमी आ जाएंगी। इस रपटे के निर्माण से दोनों गांवों की जनता में काफी उल्लास देखा गया। इससे स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिल सकेगी। इस मौके पर धनेश पांडेय, ग्राम प्रधान जमशिला रविंद्र निर्मल, रामअनुज गौतम, विजेद्र गुप्ता, संतोष, राम सुदीन, महेश वर्मा, तीरबहादुर सिंह, अरूण यादव, शाहरूख, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें