दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के नगवां ग्राम पंचायत में मंगलवार की रात में 70 वर्षीय जवाहिर का शव बड़ेर में फंदे से लटकता मिला। कोतवाली के एसआई लालमोहर के मुताबिक बुधवार की सुबह मृतक जवाहिर के दामाद रामभरत की ओर से मिली सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे घर की बड़ेर में लटका हुआ था। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
राजेश पाठक