बीजपुर बाजार में दुकानों से जब्त पटाखा। स्त्रोत: पुलिस
बीजपुर। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर 920 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों दुकानों पर पटाखों के भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। पटाखे असुरक्षित तरीके से रखे गए थे। एसपी के निर्देश पर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बीजपुर एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि रंजीत जायसवाल की दुकान से 750 किलोग्राम और राजेंद्र गुप्ता की दुकान से करीब 170 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। मामले में बीजपुर थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बीजपुर बाजार में दुकानों से जब्त पटाखा। स्त्रोत: पुलिस