दुद्धी ब्लाक के टेढ़ा गांव में गांव के किसानों को उन्नत गेहूं का बीज वितरण करते कृषि विभाग के अधि?
- फोटो : SONBHADRA
कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से शुक्रवार को दुद्धी ब्लॉक के टेढ़ा गांव में किसानों को गेहूं की उन्नतशील शोधित बीज नि:शुल्क वितरित की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामगोपाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत टेढ़ा गांव के करीब 230 किसानों में 92 क्विंटल गेहूं बीज वितरित किया गया है। उन्होंने किसानों को बताया कि शोधित बीज की नवंबर के अंत तक बोवाई कर सकते हैं। थोड़ा देर हो जाए तो दिसंबर के पहले सप्ताह तक हर हाल में गेहूं की बोवाई कर लें। बोवाई के समय गेहूं के साथ खाद व जिंक आदि का इस्तेमाल न करें। बताया कि गेहूं की अधिकतम चार बार सिंचाई कर सकते हैं। सबसे पहले सिंचाई बोवाई के 15 दिन के अंदर होनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव, कोटेदार कृष्ण कुमार यादव, हीरालाल सिंह, शिव प्रसाद यादव आश्रम, विजय पनिका, विकास यादव, गणेश गोंड, लालबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।