फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में एनटीपीसी कर्मचारी की मौत हो गई। डोडहर निवासी विष्णुकांति दुबे (58) एनटीपीसी में कर्मचारी हैं। बुधवार की सुबह वह प्रशासनिक भवन की ओर से अपने आवास डोडहर जा रहे थे। इसी दौरान चर्च के पास उनकी कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में विष्णु कांति घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को एनटीपीसी धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें