सोनभद्र। जिले से सटे झारखंड के पलामू जिले में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। इससे पहले ही गुरुवार की रात में नक्सलियों ने एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर विस्फोट से हमला कर दिया। इसकी भनक लगते ही जिले की फोर्स अलर्ट हो गई। नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग की जा रही है। कोन थाना क्षेत्र से लगने वाले झारखंड की सीमा पर पुलिस ने सघन जांच की गई। इसी तरह, बिहार बार्डर पर रायपुर, पुलिस ने भी जांच अभियान चलाया। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बार्डर पर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया है।