फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ सख्ती से आएं पेश, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के प्रशासनिक सभागार में बृहस्पतिवार को क्राइम मीटिंग हुई। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पीड़ितों की समस्याएं खुद का समझ कर दूर करें। ऐसा न करने वाले प्रभारियों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी ली। एएसपी नक्सल अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि जिले से सटे जंगलों में सघन कांबिंग कर ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पता लगाया जा रहा है। संपर्क मार्गों एवं जंगली रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा नक्सल क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। ताकि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी को समाज की मुख्य धारा से भटकाने का प्रयास करें तो उनके बारे में पता चल सके। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों की मदद की जा रही है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई जारी है। इसके बाद एसपी ने पुलिस आफॅ द मंथ रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी सीओ अभिषेक सिंह, सदर सीओ राहुल मिश्रा, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय, दुद्धी सीओ सुनील कुमार विश्रोई, प्रतिसार निरीक्षक आरके सिंह, राबट्सगंज कोतवाल विपिन तिवारी, चोपन एसओ प्रवीण सिंह, पन्नूगंज एसओ चंद्रप्रकाश पांडेय, घोरावल थानाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें