फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर घोरावल तहसील परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार संगीता पांडे को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9454416855 है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो तीन अलग अलग शिफ्ट में कार्यरत रहेंगे। पहला, दूसरा व तीसरा शिफ्ट क्रमश: सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक, शाम चार बजे से रात्रि 10 और रात्रि 10 बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगा। सोमवार को तीनों शिफ्टों में क्रमश: अशोक कुमार श्रीवास्तव, ओंकारनाथ व शिवप्रसाद, मंगलवार को राजेंद्र प्रसाद, रामेश्वर सिंह व विजय कुमार श्रीवास्तव, बुधवार को संजय गुप्ता, जयश्री प्रसाद व राजेंद्र प्रसाद, गुरुवार को अखिलेश चंद्र, गणेश कुमार चौबे व प्रेमचंद्र, शुक्रवार को विनोद यादव, अवधेश कुमार व शिवनारायण गुप्ता, शनिवार को उदयराज यादव, सुदामा प्रसाद व रामप्रसाद और रविवार को जयश्री प्रसाद, बबुंदर व विजेंद्र कुमार पाठक की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम ने कंट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारियों को आदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की सूचना अथवा शिकायत मिलने पर वे उसे तत्काल कंट्रोल रूम में रखे रजिस्टर में दर्ज कर प्रभारी कंट्रोल रूम को अवगत कराएंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें