फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा प्रांगण में शनिवार को विज्ञान सप्ताह समारोह सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ अनुराग गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते बताया कि छात्रों के लिए मानसिक एवं शारीरिक दोनों स्तर पर स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होनें छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए संतुलित भोजन के साथ-साथ खेल कूद पर भी ध्यान देने की बात की। छात्रों ने विज्ञान से संबधित अनेक क्रिया-कलापों का प्रदर्शन किया। कक्षा तृतीय के छात्रों ने सौर परिवार व सूर्य के साथ ही साथ विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों का ज्ञान छात्रों को दिया गया। सातवीं के छात्रों ने हाइड्रोजन गैंस बनाने व गुब्बारें बनाने की विधि पर प्रकाश डाला। कक्षा छठी सी, एवं कक्षा सातवीं, के छात्रों ने विद्युत चालित पंखे एवं हाइड्रोलिक क्रेन के मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बी के सिंह ने कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से योगदान देने के लिए समस्त शिक्षकों एवं मुख्य अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विज्ञान हमारे सोच में होना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही हम सफल होगे तथा हमारा राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें