रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में तीन वर्षीय वेतन पुनरीक्षण समझौता के लिए कनौरिया मजदूर रसायनिक मजदूर संघ ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।
मंत्री राकेश पांडेय ने मांग पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को 25 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की जाए। साथ ही महंगाई दर, स्कूटर भत्ता, बिजली छूट, स्कूल ड्रेस, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति, वार्षिक बढ़ोतरी, सुरक्षा, शिक्षा, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य, फर्नीचर आदि व्यय पर ध्यान दिया जाए। सप्लाई से कार्यरत मजदूरों को योग्यता के आधार पर स्थायी करने, उन्हें आवास, बिजली, स्वास्थ्य, पदोन्नति, कैंटीन व वेतन वृद्धि की मांग उठाई। संविदा कर्मचारियों के लिए नियमानुसार नियमित और उन्हें ओवरटाइम, स्वास्थ्य, कैंटीन, शिक्षा आदि के संबंध में विचार करने की मांग की।