फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 24 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। बार संघ चुनाव 2019-20 के चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष, मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार, सदस्य सतीश चंद श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, योगेंद्र रवानी, राम अजोर भारती ने इसकी घोषणा की है। अशोक ने बताया कि नामंकन फार्मों की बिक्री और नामांकन जमा करने की तिथि 20 जनवरी से 21 जनवरी सुबह 11 बजे से चार बजे तक है। 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक नाम वापसी है। वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन 22 जनवरी को शाम चार बजे किया जाएगा। मतदान 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। साढ़े तीन बजे से मतों की गिनती और फिर परिणाम की घोषणा की जाएगी। 25 जनवरी को बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें