फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर कूड़ा फेंके जाने से नाराज छात्रों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन जहां एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने मेें लगा हुआ है। वहीं मेन चौक-चंडी तिराहा के बीच स्थित एक होटल प्रबंधन की तरफ से एक इंटर कालेज के रास्ते पर कूड़ा फेंक दिया गया। सुबह दस बजे जब छात्र विद्यालय पहुंचे तो कूड़ा देख भड़क गए। पहले होटल के लोगों से बात की। कूड़ा नहीं हटा तो जाम लगा दिया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और होटल संचालक से वार्ता कर कूड़ा हटवाने का काम शुरू किया। तब जाकर शांत हुए। इसके चलते मेन चौक-चंडी तिराहे रोड पर घंटे भर आवागमन ठप रहा। बताते चले कि उत्तर मोहाल में स्थित संबंधित होटल में हाल में ही कई दिनों तक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसके बाद खानपान का कार्यक्रम हुआ। सुबह करीब सवा दस बजे युग शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में शनिवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। अभिभावक अपने बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे तो रास्ते पर पास के एक होटल संचालक द्वारा कूड़ा-कचरा व रात में आयोजित समारोह में बचा हुआ खाना फेंका देख वे लोग आग बबूला हो गए। दर्जनों छात्र जब कूड़ा हटवाने के लिए होटल संचालक से कहने गए तो वह आदमी न होने की बात कहते हुए उन्हें वापस कर दिया। इससे नाराज छात्र व उनके अभिभावक नारेबाजी करते हुए सड़क पर पहुंच कर जाम लगा दिया। इसके साथ ही चंडी तिराहा व बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल सीपी पांडेय ने होटल मालिक को मौके पर बुलाकर कूड़ा हटवाने के लिए कहां तब जाकर जाम करने वाले शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें