फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी सरल, सहज एवं मीठी भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल में गुरूवार को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें हिन्दी भाषा की जानकारी एवं हिन्दी के प्रति जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे गए एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक उदित प्रताप नारायण व विशिष्ट अतिथि अजय कुमार चैधरी मौजूद थे। मुख्य अतिथि उदित प्रतान नारायण ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में व्यावसायिक दृष्टिकोण से अंग्रेजी का इस्तेमाल बढने से अंग्रेजी भाषा का दखल बढ़ा है, किन्तु भारत में आज भी हिन्दी बोलचाल की व्यापक भाषा है। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से यह संकल्प लेने की अपील की कि वे कार्यालय के कार्यों में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। विभागाध्यक्ष अजय कुमार चैधरी ने कहा कि हिन्दी के प्रयोग की बात सिर्फ कार्यक्रमों और पखवाड़े तक ही सीमित न रहे, बल्कि व्यावहारिक जीवन में भी इसके इस्तेमाल पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हिन्दी एक ऐसी सरल, सहज एवं मीठी भाषा है, जिसे प्रयोग में जितना ही अपनाया जाए, उतना ही अच्छा लगता है। कार्यक्रम में प्रबंधन प्रशिक्षु अमित रंजन ने हिन्दी से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा कीं और प्रश्न मंच प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें