वैनी। नगवां ब्लाक के नगवां गांव में विद्युतीकरण के बिना ही घरों में मीटर लगा दिए जाने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ब्लाक के पहाड़ी क्षेत्र के अधिकांश गाव में बिजली विभाग द्वारा विद्युतिकरण के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। गांव में बिजली के पोल तक नहीं गाड़ा गया है। ग्रामीण रामायण कमलेश छविनाथ का कहना है कि गाव में दो.तीन महीने पहले बिजली विभाग के लोग आए और कहने लगे की आप लोग अपने घरों में मीटर लगवा लीजिये और गाव में एक हप्ते में बिजली आ जाएगी और गाव में बिजली जलने लगेगी, लेकिन आज तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। लाल बहादुर ने बताया कि गाव को अभी 11हजार की लाइन से नहीं जोड़ा गया है और न ही खंभा गाड़ा गया है। गाव में बिजली कब आएगी ये भी निश्चित नही है उससे पहले ही गाव के सभी घरों में मीटर लगा दिया गया है । प्रदर्शन करने वालों में रामायण, कमलेश ,छविनाथ ,रामबरन ,रामसरन रामप्रकाश कैलाश सिंह मो तासीर आदि ग्रामीण शामिल रहे।