फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साधन सहकारी समिति आमडीह के सचिव के खिलाफ समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को अध्यक्ष ने डीएम को सचिव के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप कर नियमों का उलंघन कर धान क्रय करने का आरोप लगाया। डीएम ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। साधन सहकारी समिति आमडीह के अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल का आरोप है कि सचिव द्वारा नियमों के विरूद्ध धान की खरीद की जा रही है। मिलरों/व्यापारियों द्वारा बताए गए किसानों का ही धान क्रय किया जा रहा है। क्षेत्रीय कृषकों का धान न खरीद कर बाहरी किसानों का धान मिलरों/व्यापारियों से मिलीभगत कर खरीदा जा रहा है। इस संबंध में वह सचिव से बात करने की कोशिश कर रहे है तो उनके द्वारा धमकी दी जा रही हमारी पकड़ उच्चाधिकारियों तक है तुम मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकते। सचिव द्वारा मनमाने ढंग से किसानों की कटौती कर ली गयी है। सचिव एसी/एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। किसी किसान को टोकन नंबर नहीं दिया गया है। अध्यक्ष ने डीएम से प्रार्थना पत्र में अंकित तत्थों की जांच करवा कर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें