फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिपिछड़ा समाज के हित में लागू हो रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कैबिनेट में सेवानिवृत्त जस्टिस राघवेंद्र की निगरानी में गठित अतिपिछ़ड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट पर जारी रहा। उन्होंने भाजपा सरकार पर रिपोर्ट लागू करने में विलंब करने का आरोप मढ़ा। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को गठबंधन धर्म का पालन करते हुए समाजहित में पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की मांग और रिपोर्ट पर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रमुख महासचिव रजनीश चौबे ने कहा कि यह रिपोर्ट मोदी जी मंशानुसार सबका साथ सबका विकास के मुताबिक है। इस रिपोर्ट को जल्द लागू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सुभासपा सड़क पर उतर वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मंडल महासचिव सर्वेश सिंह ने कहा कि उपेक्षितों कीद अनदेखी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने कहा कि आरक्षण का वर्गीकरण पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़े के फार्मूले पर अविलंब हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें