सोनभद्र। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें 15 जनवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि देश में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात हैं। पूरा देश जल रहा है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज की रक्षा कर सकती है। बैठक में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, पन्नालाल, अविनाश शुक्ला, कन्हैया लाल, वीरेंद्र कुमार, इंद्रदेव सिंह, राजकुमार संघर्षी, नीरज श्रीवास्तव, धनंजय त्रिपाठी, गोविंद देव पांडेय, जेपी भारती, बलवंत रंगीला, भगवान दास भारती, सुरेश भारती आदि मौजूद रहे।