फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने वाले पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के सुरक्षा विभाग द्वारा भोपाल गैस कांड दुर्घटना (03 दिसंबर 1984) की याद में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्य स्थल पर सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने वाले अग्रि शमन दल के जवानों व संविदा कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। परियोजना के आवासीय क्षेत्र में स्थित मैत्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (ईडी विंध्याचल) अजीत कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ जवानों व कर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलाया। इस समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजशेखरन पद्मकुमार, सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ (फायर) यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के जवानों की विशेष रूप से उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसके उपरांत भोपाल गैस दुर्घटना पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) श्री तिवारी ने भोपाल गैस दुर्घटना पर प्रकाश डालते हुये विंध्याचल परियोजना में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों से सुरक्षा के साथ काम करने और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील किया। कार्यक्रम के अंत में अग्नि शमन दल के जवानों एवं सुरक्षित कार्य करने और सुरक्षा निर्देशों-नियमों का उचित अनुपालन करने वाले संविदा श्रमिकों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक सुरक्षा शेख सलामत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें