रेणुकूट। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में कार्यालय पर बैठक की और गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर किया। यहां जिला महासचिव विमल पांडेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता जान चुकी है। राफेल सौदे में हुए घोटाले पर खुलकर बोलने की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। इसका विरोध कार्यकर्ता खुलकर करेंगे। बैठक में जिले की गिरती कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा। बैठक में जिला महासचिव अविनाश पांडेय, बच्चे लाल सोनी, आनंद कुमार गिरी, सुमंत कुशवाहा, बच्चू खरवार, शिवपूजन यादव मौजूद रहे।