फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में अवैध वसूली की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन(सोनभद्र)। भाजपा के गुर्मा के नगर प्रभारी शोभानाथ तिवारी ने पार्टी के ही एक सभासद पर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अनियमितता किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र चुर्क गुर्मा के वार्ड दो और नौ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी फार्म भरे हुए थे। कुछ लोगों का पहला किश्त का पैसा भी आ गया। कुछ लोगों की दूसरी किश्त भी मिल चुकी है। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के सभासद द्वारा लाभार्थियों को दूसरी किश्त दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की मांग की जा रही है। आवास पात्र लोगों को न देकर अपात्र लोगों को दिलाया गया है। इसका विरोध करने पर फर्जी मुकदमों में फसाने की धमकी दी जा रही है। नगर संयोजक ने कार्रवाई की मांग की है। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी का कहना है कि अवैध वसूली की शिकायत का मामला उनके संज्ञान में है। पूर्व में गुर्मा में कैंप लगाया गया था, जिसमें पीओ डूडा ने सभी लाभार्थियों को आगाह किया था कि वे किसी को पैसा न दें। यदि कोई अवैध वसूली करता है तो उसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें