फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी विनोद कुमार (18) पुत्र श्रीपति की गुरुवार को दोपहर बाद वाराणसी में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनोद मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में कहीं मजदूरी करता था। एक मार्च को घर आने के लिए वह अहरौरा में ही वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गया था। इससे खंभे पर लगा हाईटेंशन तार विनोद के शरीर पर गिर गया था और वह गंभीर रूप से झुलस गया था। तभी से उसके परिवार वाले उसका उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताली में करा रहे थे। गुरुवार को उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें