रेणुकूट। लायंस क्लब ने हिंडाल्को अस्पताल मेें रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को किया। शिविर में लोगों ने ब्लड बैंक व अस्पताल में भर्ती, जरूरतमंद मरीजों के लिए 10 यूनिट ब्लड रक्तदान किया। हिंडाल्को अस्पताल के सीएमओ डॉ. भास्कर दत्ता ने रक्तदाताओं को लायंस क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर अधिक से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर क्लब के मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी, रेणुकूट के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, सचिव मुकुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़, ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमैन दिलीप दूबे, गोपाल सिंह मौजूद रहे।