फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु फिल्म नन्ही तितलियों की उड़ान देख हुईं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन का शनिवार को एनटीपीसी क्षेत्रीय मुख्यालय लखनऊ की उत्तरा महिला मंडल की अध्यक्ष आशा सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका सशक्तीकरण मिशन के कार्यक्रमों की सराहना की। लघु फिल्म नन्ही तितलियों की उड़ान देख वह काफी प्रभावित हुईं। वर्तिका महिला मंडल समिति की उपाध्यक्ष रश्मि चौकसे व उनकी टीम ने आशा सिंह का स्वागत किया। उन्होंने बालिका सशक्तीकरण मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 23 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही वीएसआर लेडिज क्लब की संरक्षिका कामना सक्सेना के साथ 110 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री तथा 90 महिलाओं को मच्छरदानी बांटी। इस दौरान मधु श्रीवास्तव, निशा अग्रवाल, निर्मला यादव, सीएमओ कृष्णा मल्ल, डा. रेनू सक्सेना, डा. सविता, दीपशिखा वर्मा, रुबी सचान आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन उप महाप्रबंधक सीएसआर एसपी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें