दुद्धी। इनफ्लाइट एयरवेज कैमूर वैली स्कूल कौशल विकास केंद्र पर मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सौ छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। नोएडा की ईनो ट्रांसमेंटिव कंसलटेंसी कंपनी के बिजनेस डबलपमेंट अधिशासी अभिनय कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी कंपनी प्रतिभाओं का चयन कर उनके काबिलियत के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराती है। रेडेक्स एपीसीआईटी एआरबीएल बैंक की ओर से आये प्लेसमेंट मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि इस मेले में साक्षात्कार के जरिए जो भी लोग चुने जाएंगे उन्हें 10 से 15 हजार प्रति माह का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मंगलवार को हुए साक्षात्कार में 45 लड़के, 55 लडकियां शामिल रहीं। इसमें 45 लड़के व लड़कियों का चयन किया गया। इस मौके पर सेंटर की संचालिका अमृता वर्मा, मनोज सिंह, मनीष कुमार, रजनीश कुमार मौजूद रहे।