म्योरपुर। विश्व आयुर्वेद परिषद एवं सेवा समर्पण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि चरक वनांचल आयुर्वेद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत बुधवार को डड़िहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय वाराणसी और बीएचयू के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन डा.ॅ मनीष मिश्रा की अगुवाई में 250 मरीजों की जांच की गई। डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि पोषक तत्वों की कमी से एनीमिया की बीमारी बढ़ गई है। त्वचा रोग और गठिया के मरीज बहुतायत मात्रा में मिले हैं। डॉ. आनंद, डॉ. उत्तम, डॉ. भुवनेश्वर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।सेवा समपज्ण संस्थान की ओर से रामकुमार ने लोगों को स्वास्थ्य शिविर के महत्व के बारे में बताया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।