फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी-आसनडीह मार्ग गड्ढे में तब्दील, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह(सोनभद्र)। बभनी से आसनडीह करीब पांच किमी मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षुब्ध ग्रामीणों ने बुधवार को आसनडीह गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र की सड़कों का गड्ढा भर चलने लायक बना दिया गया, लेकिन परसाटोला से आसनडीह की सड़क में अब भी दो से तीन फीट गड्ढे हैं। दो पहिया वाहन सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान आसनडीह रामलखन ने गड्ढों को भरने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामजीत, दिलीप सिंह, सत्यनरायण, सोना बालम, रामसहाय, सुशील, जुल्मी सिंह ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें