रेणुकूट (ब्यूरो)। हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा म्योरपुर ब्लॉक के कुंडाडीह गांव में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें उम्र के हिसाब से तीन श्रेणियों में एक वर्ष तक के, एक से तीन तथा तीन से पांच वर्ष तक के 70 बच्चों ने माताओं के साथ भाग लिया। डॉ. डी.पी. सक्सेना ने माताओं को बाल स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। कहा स्वस्थ्य बच्चें ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण करते हैं। माताओं से बच्चों के टीकाकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने देने पर जोर दिया। राजेश सिंह ने टीकाकरण, साफ-सफाई एवं आहार तालिका के बारे में माताओं को जानकारी दी। डॉ. सक्सेना ने निर्णायक का दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रत्येक आयु श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं तीन सांत्वना पुरस्कारों के लिए बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया। ग्रामीण विकास कार्यकर्ता मंगला प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रेहाना, रामनारायन आदि मौजूद रहे।