फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के बैनर तले मजदूरों ने समायोजन की मांग को लेकर शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। तापीय परियोजना के मुख्य गेट पर पहले दिन मुन्ना सिंह, मारवाड़ी, रामसहाय, विदेशी प्रसाद और बंगाली को संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। मजदूरों ने चेताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। मणिशंकर ने ताप विद्युत गृह में कार्यरत 41 मजदूरों कोे आठ माह पूर्व परियोजना के उच्च अधिकारियों के निर्देश से बिना सूचना के निकाले जाने के बाद से अब तक समायोजन न किये जाने को लेकर परियोजना प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि मजदूर हितों की अनदेखी की जा रही है। कारखाने के विस्तार से लेकर संचालन तक कामगार अपने बहुमूल्य समय का निर्वहन पूरी दक्षता से करते चले आए और आज उनके परिश्रम को दरकिनार किया जा रहा है। परियोजना प्रशासन इस गंभीर मामले का निस्तारण करने की जगह आश्वासनों का पुल बांधती रहा है। संगठन के महामंत्री नॉगेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि संगठन ने मजदूरों के समायोजन की मांग मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष रखी थी। तब आश्वासन दिया गया था कि अलग-अलग जगहों पर मजदूरों को पुन: रखा जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ। रणजीत तिवारी ने नवनिर्माणाधीन 1320 मेगावाट की प्लांट सी इकाई में रोजगार के अवसर दिए जाने की मांग की। धरने पर फुलगेंद्र कुमार झा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश चौबे, रामेश्वर, मोहम्मद इस्लाम, घनश्याम पांडे, राजपाल गौतम, निठुरी प्रसाद, रविंद्र यादव, राम अवध पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें