ब्लॉक क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पर मनमानी आवास दिये जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नियमों को ताख पर रखकर घर वालों को ही आवास उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि बेघर लोग योजना से वंचित हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में आवंटित आवास की जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नालाल, मिश्री लाल, बुद्धिनारायन, राजबली, शिवनारायण, शिवमंगल, रामशकल, प्रेमचंद, रामपति, अनीता मौजूद रहीं।