सोनभद्र। जिले में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय का तबादला प्रतापगढ़ जिले के लिए हो गया है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश विनय कुमार पांडेय ने तबादले का आदेश दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में प्राप्त विभिन्न गंभीर शिकायतों के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से उदय चंद राय खंड शिक्षा अधिकारी को प्रशासनिक आधार पर जनहित में स्थानांतरित करते हुए उसी पद एवं वेतनमान में प्रतापगढ़ में उपलब्ध रिक्ति के प्रति पदस्थित किया जाता है। नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करना अनुशासनहीनता मानी जाएगी और कार्य भार ग्रहण करने से पूर्व उन्हें किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने उदय चंद राय के तबादले की पुष्टि की है।