शाहगंज (ब्यूरो)। बीएसएनएल के ठेका मजदूरों ने मानदेय न देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। मजदूर राजेंद्र प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि महाप्रबंधक दूर संचार जिला मिर्जापुर के अधीनस्थ सोनभद्र में कार्यरत ठेका मजदूरों को महज दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। वह भी करीब 20 माह से नहीं दिया जा रहा है। इससे मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। बच्चों की फीस और इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। मजदूरों ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। गौरतलब है कि इन मजदूरों की हड़ताल की वजह से नक्सल क्षेत्र के बीएसएनएल टावर से करीब एक सप्ताह से अधिक नेटवर्क बाधित रहा, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।