ओबरा(ब्यूरो)। नगर के बिल्ली बैरियर स्थित हनुमान मंदिर के पास चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन सोमवार की देर शाम स्वामी नारायण दास जी ने श्रीराम कथा का सरल भाव से प्रवचन किया। कहा कि बिना गुरु कृपा से शिष्य कुछ भी नहीं पा सकता। आगे वे कहते हैं कि विष तो प्रह्लाद को भी दिया गया, मीराबाई को भी दिया गया। जिसके ऊपर राम कृपा हो तो उसका भला क्या बिगड़ेगा। कथा के अंत में राम की आरती की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कपूरचंद पांडेय, राजरूप शर्मा, नागेश्वर पांडेय, राम आशीष तिवारी, सुधाकर शुक्ला, रमेश पांडेय, संतोष शर्मा, विपुल, सूरज विश्वकर्मा, उर्मिला देवी, सरोज देवी, श्यामा शर्मा, संध्या, गुड़िया आदि मौजूद रही।