फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में आये परिवर्तन से प्रदेश में बिजली की मांग घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। 1200 मेगावाट की अनपरा सी परियोजना से बृहस्पतिवार को 200 मेगावाट थर्मल बैंकिग की गई।
विज्ञापन

लैंको परियोजना के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि मौसम में आये परिवर्तन के कारण बिजली की डिमांड में कमी के कारण उत्पादन को घटाना पड़ा। इस दौरान परियोजना की दूसरी इकाई से 400 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा था। जबकि पहली इकाई वार्षिक अनुरक्षण के लिए 21 फरवरी से बंद की गई है। बृहस्पतिवार को बिजली की डिमांड 14 हजार मेगावाट से घटकर 13113 मेगावाट थी। इसी क्रम में अनपरा अ परियोजना से 346 मेगावाट, बी से 858 मेगावाट, अनपरा डी से 942 मेगावाट, हरदुआगंज से 93.7 मेगावाट, हरदुआगंज डी से 455 मेगावाट, ओबरा बी से 542 मेगावाट, परीक्षा अ से 92 मेगावाट, ब से 382 मेगावाट, सी से 455 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। जबकि अनपरा अ परियोजना की दुसरी इकाई 26 फरवरी से ब्वायलर ट्यूब लिकेज कारण बंद चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें