फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान से पूजी गई विद्या की देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बसंत पंचमी पर मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ शिक्षण संस्थानों और पंडालों में विद्या की अधिष्ठात्री माता सरस्वती की आराधना की गई। जिले के विद्यालयों में धूमधाम से सरस्वती पूजनोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। दी आर्यंस एकेडमी संत नगर में मां सरस्वती पूजन का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। पं. यशवंत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन किया। कहा कि मां की कृपा से ही विद्यार्थी विद्या प्राप्त करता है। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने कहा कि मां की असीम कृपा जिसे मिल जाए वह संसार का सब भोग प्राप्त कर सकता है। यहां सुषमा पांडेय, रीतू चतुर्वेदी, नेहा, प्रतिमा, हिमांशु श्रीवास्तव, नवीन पांडेय, अश्वनी मिश्रा, बृजेश कुमार मौजूद रहे। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंगलिश स्कूल में मां सरस्वती का पूजन हुआ, साथ ही सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की की जयंती मनायी गई। यहां दादा-दादी सम्मान समारोह हुआ। सभी माता-पिता को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि हमें अपने माता-पिता और दादा-दादी का सम्मान भगवान के समान करना चाहिए जिससे संस्कारमय समाज का निर्माण हो सके। यहां संतोष पांडेय, एसके यादव, अजय जैन, शालू जैन मौजूद रहे। संचालन बृजेश सिंह ने किया। उधर कामर्स गैलरी में भी वसंत पंचमी मनाया गया। सोन संगीत फाउंडेशन के सौजन्य से नगर के अंबेडकर नगर में सरस्वती पूजा हुई। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर गायक सुशी मिश्रा, शिवनंद सिंह, लालता प्रसाद मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, राज मिश्रा, सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। संत भगवानानंद पब्लिक इंटर कालेज सलैया में भी सरस्वती पूजा पूरे विधि विधान से कराया गया। यहां पूनम श्रीवास्तव, डॉ. सतीश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। दुद्धी: रविवार को बसंत पंचमी के मौके पर विभिन्न विद्यालयों व अन्य स्थानों पर ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। नगर में महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, डीपीएस, डीएलसी, सोनांचल आदि विद्यालयों पर बड़े धूमधाम बसंत पंचमी मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें