फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शंकर, माता पार्वती, बजरंग बली की निकली झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर में प्रीतनगर गड़ईडीह स्थित नर्मदेश्वर महादेव व परांबाशक्ति पीठ मंदिर पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा शनिवार से शुरू हो गई। सुबह सोन नदी के पाव तट से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान शंकर, माता पार्वती व बजरंग बली की झांकी भी निकाली गई। फिर मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शंकर के जयकारे भी लगाए। शनिवार को सुबह सोन नदी के पावन तट से कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान वृंदावन धाम से आई कथावाचिका श्री ध्यान मूर्ति किशोरी फूलों से सजे रथ पर मौजूद रहीं। पूरा नगर हर-हर महादेव के स्वर से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में भगवान शंकर एवं माता पार्वती व बजरंग बली की अद्भुत झांकी के साथ-साथ संगीत, नृत्य भी शामिल था, जिसे देख लोग भावविभोर हो गये। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों ने जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए प्रीतनगर गड़ईडीह स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं परांबा शक्ति पीठ धाम पर कलश स्थापना किया। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिव महापुराण का शुभारंभ किया गया। श्री ध्यान मूर्ति किशोरी का सप्त दिवसीय शिव महापुराण का संगीतमय कथा प्रतिदिन दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, विष्णु कांत मौर्य, प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, महेंद्र केसरी, विमल शाह, विनोद सिंह, शक्तिसेन, शितलेश मिश्रा, रघुराई भारती, रिक्की भारती, हंसराज शुक्ला, मनोज पांडे, लालबाबू सिंह, मोम बहादुर, दीनदयाल सिंह, संदीप मिश्र, रामकृत राम, नागेंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें