फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर गुलजार रहे पिकनिक स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में नववर्ष का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। सोमवार की अर्धरात्रि के बाद से लोगों ने मोबाइल के जरिए अपने परिचितों और संबंधितों को शुभ कामना संदेश भेज कर नए साल की बधाई देन शुरू कर दिया। यह सिलसिला मंगलवार को पूरे दिन चलता रहा। प्रसिद्ध पिकनिक स्थल गुलजार रहे। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी भ्रमण करते रहे। जनपदवासी नए साल के स्वागत के लिए आतुर रहे। मंगलवार की सुबह दस बजे से ही लोगों ने सोन पंप, घाघर नदी, धंधरौल बांध, नगवां डैम, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे स्थित इको प्वांइट, मुक्खाफाल, मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्व अबाड़ी गांव में स्थित कनहर की तट, रिहंद डैम, लौरा नदी, कोलिया घाट, कंडाकोट, फासिल्स पार्क समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर पहुंचने लगे थे। यहां पर लोगों ने अपने अंदाज में नववर्ष का स्वागत किया। कई पिकनिक स्थलों पर डीजे की धुन पर युवक-युवतियां थिरकती नजर आई। दोपहर तीन बजे के बाद पिकनिक स्थलों से लोग अपनेे घरों से लौटने लगे। उधर एसपी किरीट राठोड के निर्देश पर सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के पिकनिक स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ताकि व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह और अरुण कुमार दीक्षित सीओ और थाना प्रभारियों के कार्यों की मानीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें