सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के आवास के समीप बुधवार की भोर में एक तेंदुआ दिखाई दिया। डीएम आवास पर सुरक्षा में लगे होमगार्डों ने शोर-मचाना शुरू किया तो तेंदुआ पहाड़ी की ओर भाग निकला। सुबह होने पर होमगार्डों ने आवास मौजूद अन्य कर्मियों को तेंदुए के दिखाई देने के बारे में भी जानकारी दी। होमगार्डों ने बताया कि उन लोगों के रहने के लिए बने आवास के पीछे पहाड़ी में एक माद बना हुआ है। संभवत: उसी में रहता है। क्योंकि पूर्व में भी एक-दो बार तेंदुआ दिखाई पड़ा था।