फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनटोला के जंगल में कट गए दर्जन भर खैर के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। वन रेंज के रनटोला जंगल में बीते दिनों खैर के दर्जन भर पेड़ कटने से हड़कंप मचा है। पेड़ों की कटान से स्पष्ट है कि इन्हें इलेक्ट्रिक मशीन से काटा गया है। जानकारी के बाद वन महकमा पेड़ों के काटे जाने की जांच पड़ताल में लगा हुआ है। म्योरपुर वन रेंज के रनटोला के जंगल में दर्जनभर हरे खैर के पेड़ काट दिए गए हैं। खैर की लकड़ी कत्था बनाने के काम आती है। इस वजह से इसके महंगा बिकने के कारण इन दिनों इलाके में खैर की लकड़ी के तस्कर अपना डेरा जमाए हुए हैं। एक साथ बड़ी मात्रा में लबे सड़क कटे पेड़ों को लेकर वन महकमे की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। पेड़ों की कटान को देखने से साफ पता चल रहा है कि तस्करों द्वारा मशीन से ही कटान को अंजाम दिया गया है। यही नहीं कटान के बाद बाकायदा इन्हें ढक दिया गया है। जिससे किसी को इसकी जानकारी न हो। इससे पूर्व भी इलाके में खैर के पेड़ कटते रहे हैं। कुछ दिनों तक अवैध कटान का मामला ठंडा था, लेकिन एक बार फिर खैर के लकड़ी तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही जंगल से खैर के पेड़ विलुप्त हो जाएंगे। पर्यावरण प्रेमियों ने खैर के पेड़ों के संरक्षण की मांग की है। प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार ने कहा कि वह मौके पर जाकर कटान का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मामले में जो लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें