म्योरपुर। थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के छीतवाटोला में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध हाल में मां-बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी होने पर घरवाले दोनों को म्योरपुर सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने लखपतिया देवी (40) उसकी बेटी रितु कुमारी (20 ) को भर्ती कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि घरेलू विवाद से नाराज होकर मां-बेटी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर ली। डॉक्टर फिरोज ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।