फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज को मिली पुस्तकालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । एनसीएल बीना इंटर कालेज को पुस्तकालय की सौगात मिली। प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष ने बुधवार को फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। बीना इंटरमीडिएट कालेज के एक कक्ष में पुस्तकालय की स्थापना की गई है। प्रेरणा महिला समिति ने कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के पाठ्यक्रम से संबंधित 100 पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। पुस्तकालय से 250 बच्चे लाभान्वित होंगे। अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राय ने कहा कि पुस्तकालय से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा होगी। अभी पुस्तकालय की शुरूआत की गई है। आने वाले समय में छात्रों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रधानाचार्य आत्माराम पांडेय ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों की ओर से प्रेरणा महिला समिति की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आशा सिंह, डेजी झा, प्रभाती बेहरा, दीप्ति जैन, जानकी स्वामी, सुपर्णा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें