फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

203 लोगों का किया नि:शुल्क उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की केंद्रीय कर्मशाला सीडब्ल्यूएस जयंत की मेडिकल एवं सीएसआर टीम की ओर से रविवार को गर्दा गांव (गोलाई बस्ती) में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें 203 लोगों का इलाज किया गया। सीडब्ल्यूएस की संपदा महिला समिति की अध्यक्ष जयश्री वेंकटरामा और समिति की सदस्याओं ने संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया। सीडब्ल्यूएस के डॉ. एके भगत और उनकी मेडिकल टीम ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की और ग्रामीणों को फ्री दवाइयां दीं। सीडब्ल्यूएस के स्टाफ आफिसर कार्मिक मोहम्मद परवेज और उनकी सीएसआर टीम ने शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संपदा महिला समिति की सदस्यों ने महिलाओं को स्वस्थ आहार के सेवन संबंधी जानकारी दी। महिलाओं को घरेलू स्वच्छता में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं जैसे फिनायल, सेनेटरी पैड, साबुन बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें