फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना अनपरा के मैटेरियल गेट पर संविदा श्रमिकों का चल रहा अनशन रविवार को छठवें दिन भी जारी रहा। 14 सूत्री मांग को लेकर श्रमिकों ने अनपरा परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री और ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि अनपरा परियोजना के मजदूर पिछले छह दिन से धरने पर बैठे हैं। प्रबंधन मांगों को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। मजदूरों का धैर्य जवाब देने लगा है। उन्होंने चेताया कि यदि श्रमिकों ने धैर्य खोया तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। प्रबंधन को सलाह देते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनशन कर रहे श्रमिकों से प्रबंधन को तत्काल वार्ता कर उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। इस दौरान गुड्डू उपाध्याय, केदार सिंह, गनेश सिंह, शिवकुमार सोनी, जोगिंदर प्रजापति, रेणुसागर के कुलदीप पाल, रामनरेश यादव, नीलम, बृजराज सिंह, रामअशीष सिंह, सावित्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें