ओबरा। सुभाष चौराहे पर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा।कामगार नेता पर दर्ज मुकदमें को वापस लिए जाने को लेकर आवाज बुलंद की गई। संगठन के अध्यक्ष मंणिशंकर पाठक ने कहा कि बिना जांच के कामगार नेता को फंसाकर पताड़ित किया गया है। न्यायिक पहलुओं को हटाकर कार्रवाई की गई है जिससे जनाक्रोश है। धरने पर सुनील जायसवाल, रवि बग्गा, जय शुक्ला, कृष्णा रावत, लाल साहब राय, मुन्ना सिंह, सैयद अहमद हुसैन, बालाजी दुबे, विवेक कुमार लाल, रविंदर यादव, राजू सिंह, विवेक कुमार, झारखंडी, राम किशोर मिश्रा, संजय सिंह पटेल, नियाज अहमद, निजामुद्दीन, शांति देवी, तारा देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी आदि शामिल रहे।