अनपरा। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी रोधी दिवस के मौके पर मंगलवार को स्थानीय परियोजना कालोनी में रैली निकालकर सीआईएसएफ जवानों ने लोगों को जागरूक किया। तापीय़ परियोजना अनपरा के आवासीय परिसर की सभी सड़कों से गुजरी रैली में शामिल जवानों द्वारा नशामुक्ति के नारे भी लगाए गए। कमांडेंट मनीष कुमार राय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को मादक पदार्थ के सेवन, उत्पादन, तस्करी एवं सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त अनपरा परिसर स्थित डीएवी एवं सेंट फ्रांसिस स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित कर इस बारे में छात्रों को जागरूक किया गया, जिसकी लोगों ने सराहना की।