फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से जमे लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने पिछले 10 वर्ष से एक ही तहसील में तैनात लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। राबर्ट्सगंज से पांच लेखपालों का क्षेत्र बदला गया है। एसडीएम शादाब असलम ने बताया कि गोपाल जी निराला दुद्धी, साजिद खां घोरावल, राजकुमार श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव और चंद्रपाल सिंह को दुद्धी स्थानांतरित किया गया है। सभी को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार यहां से आठ लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदला है। तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दुद्धी तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रहते हुए कार्यरत पिछले 10 साल की अवधि पूर्ण कर चुके लेखपालों को अन्य तहसील में कर दिया गया है। सभी ट्रांसफर हुए लेखपालों में ओमप्रकाश चौबे सहित पांच लेखपालों को रॉबर्ट्सगंज व अरुण कनौजीया सहित तीन लेखपालों को घोरावल तैनाती दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें